धारणाएं टूट रही हैं। ….. नित नए कीर्तिमान स्थापित किये जा रहे है…… आज का युवा २१वीं सदी का युवा है, अपनी कहानी खुद लिख रहा है, आज आपको १२ वीं का परिणाम पाकर बहुत ख़ुशी हो रही होगी, किन्तु उतनी ही व्याकुलता भी, कि अब आगे क्या करें? यही वो समय है, जब आपको सबसे ज्यादा सतर्क और सजग रहने की जरूरत है। यकीन मानिये, आपका एक सही फ़ैसला आपकी पूरी दुनिया बदल कर रख देगी।